यह कक्षा संगीत के आधार को समझने की दिशा से शुरुआत करेगी। मै सभी विद्यार्थियों को अच्छे से तथा सही तरीके से समझाने का प्रयास करूंगा। विद्यार्थियों से विनम्र निवेदन यह है कि वे अपने साथ कॉपी और पैन साथ लेकर बैठे। सभी हो सके तो अपने घर के अलग कमरे में बैठे। यदि आपके साथ कोई और भी संगीत सीखना चाहे तो उसे भी इस एप के बारे में बताए। यदि वह पैसे किसी कारणवश ना दे पा रहा/ रही तो और वे संगीत सीखना चाहते है तो जो मैं आपको पडाऊ वह आप उन लोगो को पड़ा सकते हैं। मै संगीत में परिभाषा,सरगम के बारे में बताऊंगा तथा समझाऊंगा। यदि किसी विद्यार्थी को एक बार में नहीं समझ आता है तो उसे दुबारा और अच्छे से समझाऊंगा।
सभी विद्यार्थी अपना एक लक्ष्य लेकर चले।ये कक्षा आपको आपके लक्ष्य की ओर अग्रसित करेगी।
आशा करता हू आप सभी समझ गए होंगे। धन्यवाद