वचन बदलो
संज्ञा, सर्वनाम, विशेषण तथा क्रिया के जिस रूप से संख्या का बोध होता है, वह वचन कहलाते हैं । जैसे- तालाब में बहुत सारी मछलियाँ हैं।
वचन के दो भेद होते हैं:-
एकवचन - शब्द के जिस रूप से उसके एक होने का बोध हो, वह एकवचन कहलाते हैं । जैसे- स्त्री, घोड़ा, नदी, रुपया आदि
बहुवचन - शब्द के जिस रूप से उसके एक से अधिक होने का बोध हो, वह बहुवचन कहलाते हैं । जैसे- स्त्रियाँ, घोड़े, नदियाँ, रूपये आदि।
वचन बदलने के नियम - (RULES OF VACHAN BADLO)
पढ़ो और समझो
‘अ’ के स्थान पर ‘एँ’ लगाकर
| एकवचन | बहुवचन |
| पुस्तक | पुस्तकें |
| बहन | बहनें |
| आँख | आँखें |
| कलम | कलमें |
‘ ‘आ’ के स्थान पर ‘ए’ लगाकर
| एकवचन | बहुवचन |
| पत्ता | पत्ते |
| रूपया | रूपये |
| बेटा | बेटे |
| कमरा | कमरे |
'इ'/ 'ई' के स्थान पर 'इयाँ' लगाकर
| एकवचन | बहुवचन |
| चींटी | चीटियाँ |
| पत्ती | पत्तियाँ |
| मिठाई | मिठाइयाँ |
| थाली | थालियाँ |
| सड़क | सड़कें |
| गहना | गहने |
| बहन | |
| खिड़की | खिड़कियाँ |
| लकड़ी | लकड़ियाँ |
0